home page

आरपीएफ ने नाबालिग लड़की को ट्रेन में सुरक्षित बचाया

 | 
आरपीएफ ने नाबालिग लड़की को ट्रेन में सुरक्षित बचाया


खड्गपुर, 22 मई (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “नन्हे फरिश्ते” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रेन में अकेली यात्रा कर रही 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया।

शुक्रवार शाम रेलवे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जार किए गए जानकारी अनुसार, 21 मई को गोकुलपुर–गिरि मैदान सेक्शन में रात्रि गश्त एवं ट्रेन जांच के दौरान आरपीएफ कर्मियों द्वारा ट्रेन संख्या 38831 के महिला कोच की जांच की जा रही थी। इसी दौरान लगभग एक बजे एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अकेले यात्रा करती हुई पाई गई।

आरपीएफ द्वारा पूछताछ एवं काउंसलिंग किए जाने पर नाबालिग ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर अकेले यात्रा कर रही थी। बच्ची की स्थिति को देखते हुए आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे संरक्षण में ले लिया। नाबालिग को आरपीएफ पोस्ट मेदिनीपुर लाया गया, जहां किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के तहत उसे आवश्यक देखभाल एवं सुरक्षा प्रदान की गई। मामले की सूचना चाइल्डलाइन खड़गपुर को भी दी गई।

सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग लड़की को आगे की कार्रवाई एवं सुरक्षित अभिरक्षा हेतु चाइल्ड हेल्प डेस्क, खड़गपुर को सुपुर्द कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता