home page

पुरुलिया रेलवे स्टेशन से नाबालिग बरामद

 | 
पुरुलिया रेलवे स्टेशन से नाबालिग बरामद


पुरुलिया, 28 जुलाई (हि.स.)। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने पुरुलिया रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संरक्षण गृह भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई सोमवार की शाम पुरुलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-दो पर एक नाबालिग बालिका अकेले और उद्देश्यहीन अवस्था में घूमती हुई मिली। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने उसे अपने संरक्षण में लेकर स्टेशन स्थित बाल हितैषी कक्ष में पहुंचाया, जहां महिला आरक्षी ने उसकी देखभाल की।

परामर्श के दौरान बालिका ने अपना नाम रुबीना परबीन बताया तथा कहा कि वह पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से निकल आई थी।

इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर नाबालिग बालिका को उसकी सुरक्षा, देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास की व्यवस्था के लिए पुरुलिया स्थित मैट्रन आनंद मठ के सुपुर्द कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता