home page

सात माह की गर्भवती नाबालिग बरामद, कानूनी प्रक्रिया के बाद गृह भेजने की तैयारी

 | 
सात माह की गर्भवती नाबालिग बरामद, कानूनी प्रक्रिया के बाद गृह भेजने की तैयारी


पश्चिम मेदिनीपुर, 22 सितंबर (हि. स.)। बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की सक्रियता के बीच मेदिनीपुर जिले के दांतन में सात माह की गर्भवती एक नाबालिग को दांतन थाने की पुलिस ने बरामद किया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग के संबंध में सूचना मिलने के बाद उसे बरामद किया गया। नाबालिग की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग को गृह भेजने की तैयारी की गई।

बाल विवाह और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से निगरानी और जागरूकता अभियान चलाए जाने के बीच दांतन की यह घटना सामने आई है। प्रशासन नाबालिग की पहचान सार्वजनिक नहीं होने को लेकर सतर्क है। घटना का संबंध बाल विवाह या किसी अन्य अपराध से है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता