home page

अचानक श्रीरामपुर वॉल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचीं स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुमना सरकार, मरीजों और नर्सों से की बातचीत

 | 
अचानक श्रीरामपुर वॉल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचीं स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुमना सरकार, मरीजों और नर्सों से की बातचीत


हुगली, 22 अगस्त (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुमना सरकार ने शनिवार को अचानक श्रीरामपुर वॉल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों और नर्सों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सुपर उपस्थित नहीं थे, जिसके कारण मंत्री उनसे सीधे बातचीत नहीं कर सकीं। मंत्री ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों तथा स्वास्थ्यकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

सुमना सरकार ने बताया कि अस्पताल के आउटडोर में काउंटर खोलने को लेकर एक समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को काउंटर जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा मंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री के अचानक निरीक्षण को लेकर अस्पताल परिसर में हलचल देखने को मिली। मंत्री ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय