home page

मंत्री शंकर घोष ने प्रस्तावित आधुनिक पार्किंग ज़ोन स्थल का किया निरीक्षण

 | 
मंत्री शंकर घोष ने प्रस्तावित आधुनिक पार्किंग ज़ोन स्थल का किया निरीक्षण


सिलीगुड़ी, 04 जुलाई (हि.स.)। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल बिधान रोड की लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इसी उद्देश्य से कंचनजंघा स्टेडियम के मेला ग्राउंड को एक आधुनिक पार्किंग ज़ोन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। शनिवार को राज्य के पर्यटन मंत्री और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान मंत्री शंकर घोष के साथ डीसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक पुलिस के अन्य अधिकारी और नगर निगम के आयुक्त भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पार्किंग ज़ोन की बुनियादी संरचना, वाहनों के प्रवेश और निकासी की व्यवस्था, सुरक्षा और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।मंत्री शंकर घोष ने कहा इस पार्किंग ज़ोन के शुरू होने के बाद यहां एक साथ सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क के तहत लोग सुरक्षित तरीके से अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। इससे बिधान रोड पर अव्यवस्थित सड़क किनारे पार्किंग में काफी कमी आएगी।गौरतलब है कि सिलीगुड़ी के बिधान मार्केट और हांगकांग मार्केट में रोजाना दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, पहाड़ी इलाकों और सिक्किम से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते है। पर्याप्त पार्किंग सुविधा न होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों को भी इसी समस्या से जूझना पड़ता है। कंचनजंघा स्टेडियम के मेला ग्राउंड में आधुनिक पार्किंग ज़ोन बनने से आम नागरिकों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार