home page

लोक निर्माण मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने कम्युनिटी हॉल का किया उद्घाटन

 | 
लोक निर्माण मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने कम्युनिटी हॉल का किया उद्घाटन


लोक निर्माण मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने कम्युनिटी हॉल का किया उद्घाटन


बर्दवान, 27 जून (हि.स.)।

पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माणएवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने शनिवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या–18 अंतर्गत भांडरा गांव में, ₹63,53,114 की लागत से निर्मित कम्युनिटी सेंटर का शिलापट्ट अनावरण कर औपचारिक उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में वार्ड संख्या–18 के पार्षद अमित कुमार तुलस्यान, विवेकानंद भट्टाचार्य, सुनील भर, सोमनाथ माझी, सत्यजीत दास, विनोद सिंह सोलंकी, सुभाष टिबरीवाल, डॉ. इबरार अहमद, सौमेन चक्रवर्ती, महुआ राय, आशीष हाजरी, हाबला दा, निर्मल माधेसिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि यह कम्युनिटी सेंटर क्षेत्र के लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित और आधारभूत विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा