मंत्री दिलीप घोष ने सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ देखी 'हनुमान अंश'
सिलीगुड़ी, 21 सितंबर (हि. स.)। प्रशासनिक बैठकों और पार्टी कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष रविवार रात अलग अंदाज में नजर आए।
सूत्रों के अनुसार, दिलीप घोष शनिवार से सिलीगुड़ी में हैं। शनिवार को उन्होंने उत्तरकन्या में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद रविवार को उन्होंने सिलीगुड़ी और कूचबिहार में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उत्तर बंगाल में महत्वपूर्ण बैठक के बाद वह सीधे सेवक रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल के सिनेमा हॉल पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म 'हनुमान अंश' देखी। इस दौरान उनके साथ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा सुप्रीमो विमल गुरुंग भी मौजूद रहे।
बाद में उन्होंने सिलीगुड़ी के स्टेट गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण आंतरिक बैठक भी किया। इसमें लोक निर्माण मंत्री अजय कुमार पद्मा, मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू समेत सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक खत्म होने के बाद दिलीप घोष हॉल में बैठकर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। राजनीतिक गतिविधियों से अलग मंत्री को इस अंदाज में देखकर सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शकों के बीच भी उत्सुकता देखी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

