मंत्री आनंदमय बर्मन ने 40 पूजा कमेटियों को सौंपे चेक
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (हि. स.)। दुर्गापूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से नक्सलबाड़ी ब्लॉक की 40 दुर्गापूजा कमेटियों को आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया। सोमवार को नक्सलबाड़ी कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के वित्त एवं परिवहन विभाग के राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को चेक सौंपे।
इस अवसर पर नक्सलबाड़ी के बीडीओ प्रणब चट्टोराज, संयुक्त बीडीओ यादव राय, टुकुरियाझाड़ रेंज के रेंजर सूरज मुखिया सहित भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी तथा पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे।
मंत्री आनंदमय बर्मन ने कहा कि सरकार पूजा कमेटियों को आर्थिक सहायता देकर उत्सव के आयोजन में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पूजा कमेटियों की संख्या बढ़ी है और उम्मीद जताई कि इस वर्ष दुर्गा पूजा और बेहतर तरीके से आयोजित होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

