home page

कोलकाता के दूध कांड पर मंत्री अग्निमित्र पाल का पलटवार

 | 
कोलकाता के दूध कांड पर मंत्री अग्निमित्र पाल का पलटवार


पश्चिम बर्दवान, 24 अगस्त (हि. स.)। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में सामने आए दूध कांड को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य की नगर पालिका एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने विपक्ष पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि फुटपाथ से किसी बच्चे के मुंह से दूध नहीं छीना गया था, बल्कि उसके परिवार से वहां से हटने के लिए कहा गया था।

मंत्री श्रीमती पॉल ने कहा कि व्यस्त सड़क पर छोटे बच्चे का रेंगना दुर्घटना का कारण बन सकता है। फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है और इसे अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और फुटपाथ पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि राज्य में निवेश और उद्योग लाने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए सड़कों, नालियों और शहर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और शहर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाने का काम जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा