home page

जलमार्ग परिवहन को नई गति, मटियाब्रुज में 10 जेटियों का उद्घाटन

 | 
जलमार्ग परिवहन को नई गति, मटियाब्रुज में 10 जेटियों का उद्घाटन


कोलकाता, 10 जुलाई (हि. स.)। राज्य की जलमार्ग परिवहन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक तथा गतिशील बनाने की दिशा में पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की आवाजाही की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार अपराह्न चार बजे कोलकाता के मटियाब्रुज फेरीघाट पर 10 आधुनिक गैंगवे सहित पॉन्टून जेटियों का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।

पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग के मंत्री अर्जुन सिंह की उपस्थिति में यह समारोह संपन्न हुआ।

विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से संचालित वेस्ट बंगाल इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स एंड स्पेशियल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत इन अत्याधुनिक जेटियों का निर्माण किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में इन नव निर्मित जेटियों का निर्माण किया गया है। इनमें हुगली-चुंचुड़ा का चांदनी, हालीशहर का जूटमिल, कोलकाता का मटियाब्रुज, पुजाली, बाली, बरानगर, उत्तर बैरकपुर का बाबाजी घाट, बैद्यबाटी का कनाईदेवान तथा हल्दिया का कुकड़ाहाटी शामिल हैं। इससे संबंधित जिलों के हजारों दैनिक यात्री लाभान्वित होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता