home page

मेदिनीपुर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा : शंकर गुच्छैत

 | 
मेदिनीपुर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा : शंकर गुच्छैत


मेदिनीपुर, 31 मार्च (हि. स.)। मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. शंकर गुच्छैत ने कहा है कि वह क्षेत्र के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे।

डॉ. गुच्छैत ने मंगलवार को संवाददाता से विशेष बातचीत में कहा कि मेदिनीपुर की जनता ने हमेशा विकास की राजनीति को महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि मैं यहां के हर गांव और हर परिवार की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हूं।

उन्होंने कहा कि मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उनके अनुसार, क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए।

डॉ. गुच्छैत ने कहा कि मेदिनीपुर के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से मेदिनीपुर को एक मजबूत और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

भाजपा से जुड़े मेदिनीपुर शहर कार्यकर्ता शंभु दास कहा कि डॉ. गुच्छैत लंबे समय से पार्टी के स्थानीय संगठन से जुड़े हुए हैं। पेशे से चिकित्सक होने के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है और आम लोगों के साथ उनका व्यापक संपर्क भी माना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता