home page

(संशोधित) मेदिनीपुर : पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल

 | 
(संशोधित) मेदिनीपुर : पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल


(हेडिंग में संशोधन के साथ पुनः जारी)

मेदिनीपुर, 17 मार्च (हि. स.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल में मंगलवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। आयोग ने विशेष रूप से पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में पुलिस अधीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है।

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 13 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (आईपीएस/एसपीएस) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पश्चिम मेदिनीपुर का नया पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना (एसपीएस 2015) को नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व मेदिनीपुर में अंशुमान साहा (आईपीएस 2012) को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को 18 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है या जिन्हें वर्तमान पद से हटाया गया है, उन्हें विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव से संबंधित किसी भी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार