home page

मेदिनीपुर : तृणमूल कार्यालय पर कब्जे का आरोप भाजपा पर

 | 
मेदिनीपुर : तृणमूल कार्यालय पर कब्जे का आरोप भाजपा पर


पश्चिम मेदिनीपुर, 04 मई (हि. स.)। जिले के मेदिनीपुर में भाजपा उम्मीदवार शंकर गुच्छैत की जीत के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने पार्टी के जिला कार्यालय पर कब्जा कर लिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तृणमूल के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के पार्टी कार्यालय में भी तोड़फोड़ और कब्जे की घटना होने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में का माहौल बन गया।

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह सुनियोजित तरीके से ऐसा किया गया है। इससे लोकतांत्रिक माहौल खराब हो रहा है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता