home page

कोलकाता में पत्रकारों पर हमले के विरोध में मेदिनीपुर में प्रदर्शन

 | 
कोलकाता में पत्रकारों पर हमले के विरोध में मेदिनीपुर में प्रदर्शन


मेदिनीपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। कोलकाता में छात्र आंदोलन के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को मेदिनीपुर शहर में पत्रकारों ने धिक्कार मार्च निकाला। इस दौरान दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

शनिवार दोपहर पंचुर चौक से पत्रकारों और समाचारकर्मियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च प्रारंभ किया। यह मार्च शहर के रिंग रोड का भ्रमण करते हुए पुनः पंचुर चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।

प्रदर्शन में विभिन्न समाचार पत्रों तथा इलेक्ट्रॉनिक समाचार माध्यमों के पत्रकार और समाचारकर्मी शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला अस्वीकार्य है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पत्रकारों पर हमले के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता