home page

मेदिनीपुर सेंट्रल बस स्टैंड पर भीषण आग, कई बसें जलकर राख

 | 
मेदिनीपुर सेंट्रल बस स्टैंड पर भीषण आग, कई बसें जलकर राख


मेदिनीपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में मेदिनीपुर सेंट्रल बस स्टैंड पर रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई बसें जलकर राख हो गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें बढ़ने से बस स्टैंड परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां खड़ी कई बसों को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के इलाके में भी चिंता बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने से कई बसें जलकर राख हो गईं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड से हुए नुकसान का आगरा फिलहाल सामने नहीं आया है। आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता