home page

मेचेदा में राहगीर को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी कार, चार घायल

 | 
मेचेदा में राहगीर को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी कार, चार घायल


मेचेदा में राहगीर को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी कार, चार घायल


पूर्व मेदिनीपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के मेचेदा में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। कार की चपेट में आने से एक महिला राहगीर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे मेचेदा फाइव प्वाइंट पर कार ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कुछ दूरी आगे स्थित सिनेमा मोड़ के एक होटल में कार जा टकराई। इस दुर्घटना में महिला के अलावा कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।

इस दुर्घटना में महिला राहगीर के अलावा कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कार सवार एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घायल महिला को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार में सवार लोग नशे की हालत में थे। दुर्घटना के बाद इलाके में जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता