home page

मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट की टीम ने चलाया जांच अभियान

 | 
मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट की टीम ने चलाया जांच अभियान


आसनसोल, 18 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल तथा 27 अप्रैल को मतदान होने हैं। वहीं राज्य की प्रमुख पार्टियों भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है तथा उम्मीदवार चुनाव प्रचार में भी जुड़ चुके हैं। बुधवार को निर्वाचन आयोग की ओर से मॉडल कोड आफ कंडक्ट लागू किया गया। इसके बाद जिला की मॉडल कोड आफ कंडक्ट की टीम पूरे इलाके में ग्रस्त करनी शुरू कर चुकी है। आचार संहिता लागू हो चुकी है ऐसे में किसी भी सरकारी बिल्डिंग या ऐसे किसी भी सरकारी चीज पर कोई भी राजनीतिक पार्टी अपने प्रचार के सामग्री नहीं लगा सकती है।

चुनाव आयोग द्वारा गठित चुनाव आचार संहिता की एक टीम ने आसनसोल शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस टीम के एक सदस्य कल्याण चौधरी ने बताया कि उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और जहां भी उन्होंने सरकारी भवन या पोल आदि पर पार्टी का होर्डिंग बैनर देखा। उसे बारे में संबंधित राजनीतिक पार्टी को बताया गया। अगर समय सीमा के अंदर संबंधित राजनीतिक पार्टी अपने बैनर पोस्टर नहीं हटाते हैं, तो चुनाव आयोग की टीम द्वारा हटा दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा