home page

मातंगिनी हाजरा की जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
मातंगिनी हाजरा की जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 19 अक्टूबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार सुबह स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना मातंगिनी हाजरा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया माध्यम पर बांग्ला में संदेश लिखकर मातंगिनी हाजरा को सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में लिखा, “शहीद वीरांगना मातंगिनी हाजरा की जयंती पर सादर प्रणाम।”

उल्लेखनीय है कि मातंगिनी हाजरा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं। उन्हें 'गांधी बुढ़ी' के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 19 अक्टूबर, 1870 को हुआ था। उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए स्वतंत्रता आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान तामलुक में ब्रिटिश शासन के खिलाफ निकाले गए जुलूस का नेतृत्व करते हुए वह अंग्रेजी पुलिस की गोलियों का शिकार हो गईं। तिरंगा हाथ में थामे हुए उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता