home page

मालवाहक ट्रक में आग लगने से लाखों का नुकसान

 | 
मालवाहक ट्रक में आग लगने से लाखों का नुकसान


मालदा, 4 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सामसी हाट में चुनावी माहौल के बीच आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार तड़के करीब चार बजे एक छह पहिया मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मालदा जिले के रतुआ थाना क्षेत्र की है। ट्रक में कपड़े, धागे, मसाले और लोहे के सामान समेत करीब 70-80 व्यापारियों का माल लदा हुआ था।

देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह माल गुरुवार को लोड किया गया था और रविवार को तुलसीहट्टा हाट पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

व्यापारियों का दावा है कि इस आगजनी में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक के मालिक अब्दुल मालेक के अनुसार, गाड़ी की मरम्मत में ही लगभग पांच लाख रुपये खर्च होंगे।

सूचना मिलते ही रतुआ थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

इस हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान छोटे व्यापारियों को हुआ है।

स्थानीय व्यापारियों ने दुख जताते हुए कहा कि उनकी सालों की मेहनत एक ही रात में खत्म हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार