home page

रवींद्र सरोवर स्टेशन पर मेट्रो ट्रैक पर कूदा यात्री, ब्लू लाइन पर सेवा बाधित

 | 
रवींद्र सरोवर स्टेशन पर मेट्रो ट्रैक पर कूदा यात्री, ब्लू लाइन पर सेवा बाधित


कोलकाता, 05 फ़रवरी (हि. स.)। रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम एक यात्री द्वारा मेट्रो ट्रैक पर कूदने की घटना सामने आई, जिससे ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित हो गई। यह घटना शाम चार बजकर 46 मिनट पर हुई।

मेट्रो सूत्रों के अनुसार, डाउन लाइन पर ट्रेन आने से पहले यात्री ट्रैक पर कूद गया। उसे बचाने के लिए तुरंत लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिसके कारण मेट्रो परिचालन रोकना पड़ा।

घटना के बाद रवींद्र सदन से रवींद्र सरोवर स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई। फिलहाल मेट्रो मैदान से दक्षिणेश्वर और महानायक उत्तम कुमार (टालिगंज) से शहीद खुदीराम तक आंशिक मार्ग में चलाई जा रही है।

शाम के व्यस्त समय में हुई इस घटना से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय