मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, मचा हड़कंप
| Sep 2, 2026, 18:46 IST
सिलीगुड़ी, 02 सितंबर (हि. स.)। सिलीगुड़ी अस्पताल मोड़ के पास बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक व्यक्ति ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी पाकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। व्यक्ति को इतनी ऊंचाई पर देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। व्यक्ति को टावर पर घूमते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत सिलीगुड़ी थाने की पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। इधर, घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। खबर लिखे जानते तक व्यक्ति को टावर से उतारने का प्रयास कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

