home page

संशोधित.... गुड फ्राइडे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

 | 

हेडिंग में संशोधन के साथ पुन: जारी....

कोलकाता, 03 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर गुड फ्राइडे के अवसर पर देशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा—“गुड फ्राइडे प्रायश्चित, प्रार्थना और त्याग का दिन है। मैं अपने सभी ईसाई भाइयों और बहनों को एक शांतिपूर्ण और आशीर्वाद से भरे दिन की शुभकामनाएं देती हूँ।”

मुख्यमंत्री का यह संदेश शांति, आस्था और त्याग के मूल्यों को दर्शाता है, जिसमें उन्होंने समाज में सद्भाव और एकता की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय / संतोष मधुप

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप