home page

राजा राममोहन राय की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
राजा राममोहन राय की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 22 मई (हि. स.)। बंगाल के पुनर्जागरण के पथप्रदर्शक राजा राममोहन राय को उनकी जयंती पर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर शुक्रवार को उन्होंने लिखा, प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राममोहन राय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

उल्लेखनीय है कि राजा राममोहन राय का जन्म 1772 में आज ही के दिन हुगली जिले के राधानगर गांव में हुआ था। राजा राम मोहन राय मूर्तिपूजा और रूढ़िवादी हिंदू परंपराओं के विरूद्ध थे। वह सभी प्रकार की सामाजिक धर्मांधता और अंधविश्वास के खिलाफ थे। लेकिन उनके पिता रूढ़िवादी हिंदू ब्राह्मण थे। राजा राम मोहन राय ने शिक्षा खासकर स्त्री-शिक्षा का समर्थन किया। उन्होंने अंग्रेजी, विज्ञान, पश्चिमी चिकित्सा एवं प्रौद्योगिकी के अध्ययन पर बल दिया। वह मानते थे कि अंग्रेजी शिक्षा पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से बेहतर है। उन्होंने 1822 में अंग्रेजी शिक्षा पर आधारित स्कूल की स्थापना की।

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा