शिव कुमार राय की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
कोलकाता, 26 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रसिद्ध नेपाली साहित्यकार और दूरदर्शी नेता शिव कुमार राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह इस महान साहित्यकार और नेता को उनकी जयंती पर याद कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में शिव कुमार राय के साहित्यिक योगदान और समाज के प्रति उनकी दूरदर्शिता को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
शिव कुमार राय नेपाली भाषा के एक प्रख्यात साहित्यकार, चिंतक और समाजसेवी थे। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को गहराई से प्रस्तुत किया। साहित्य के साथ-साथ वे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे और अपने विचारों से लोगों को प्रभावित किया। उनकी कृतियों और योगदान के लिए उन्हें आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

