home page

पंडित रवि शंकर की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
पंडित रवि शंकर की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 07 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विश्वविख्यात सितार वादक पंडित रवि शंकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पंडित रवि शंकर न केवल एक महान संगीतकार थे, बल्कि बंगाल के नवजागरण की सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतिनिधि भी थे। उन्होंने उन्हें “बंगाल और बंगालियों का गौरव” बताते हुए सश्रद्ध नमन किया। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि पंडित रवि शंकर की सुर लहरियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय