ममता बनर्जी ने प्रफुल्ल चंद्र सेन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
| Apr 10, 2026, 09:53 IST
कोलकाता, 10 अप्रैल (हि.स.)।
ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र सेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा, “ बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र सेन की जयंती पर उन्हें मेरी ओर से हार्दिक श्रद्धा और नमन।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से राज्य के पूर्व नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेता रहे प्रफुल्ल चंद्र सेन ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। 1962 में उन्होंने पश्चिम बंगाल के तृतीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 1967 तक अपने पद पर बने रहे थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

