भवानीपुर में ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
कोलकाता, 26 अप्रैल (हि. स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार रात भवानीपुर में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के जीत की अनिश्चितता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तोड़ने की कोशिश करेगी। इसलिए अपील है कि जोराफुल के निशान पर वोट दें और तृणमूल उम्मीदवारों को भारी अंतर से जिताने में मदद करें।
उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि हमारी सरकार आ रही है। भाजपा विधायक खरीदकर बैठी है। इसलिए मेरी अपील है कि अगले दिन जिन 142 सीटों पर वोटिंग है, आप भारी संख्या में सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट दें। मुख्यमंत्री का यह बयान रविवार को दिन भर सोशल मीडिया पर छाए रहे।
26वें विधानसभा चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरा फेज बाकी है। हालांकि, नतीजे क्या होने वाले हैं, इसे लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। भाजपा खेमे की तरफ से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उन्हें पहले चरण की 152 सीटों में से 110 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि उन्हें 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

