home page

ममता के शासन में खुलकर पूजा नहीं कर पाते थे लोग, अब बदला माहौल : सांसद जयंत राय

 | 
ममता के शासन में खुलकर पूजा नहीं कर पाते थे लोग, अब बदला माहौल : सांसद जयंत राय


सिलीगुड़ी, 14 अक्टूबर (हि. स.)। दुर्गापूजा के माहौल में राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद जयंत राय ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार रात सिलीगुड़ी में करीब 100 किलो सोने के आभूषणों से सुसज्जित दुर्गा प्रतिमा वाले पूजा पंडाल का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा सांसद ने यह टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में लोग खुलकर दुर्गापूजा नहीं कर पाते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत राय ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में लोग खुलकर पूजा नहीं कर पाते थे। लेकिन अब यहां का माहौल बदल गया है। इसके चलते बंगाल के लोग खुले मन से पूजा में हिस्सा ले रहे हैं। इसलिए वास्तव में बदलाव आया है।

हालांकि, राज्य में पूजा के माहौल में बदलाव को लेकर भाजपा सांसद का यह राजनीतिक दावा है। इस संबंध में किसी अन्य पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार