home page

सुचित्रा सेन की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
सुचित्रा सेन की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 06 अप्रैल (हि.स.)।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए सुप्रसिद्ध अभिनेत्री महानायिका सुचित्रा सेन की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि यह उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें सुचित्रा सेन के जीवन के अंतिम चरण में उनका स्नेह, ममता और प्रेम प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने उल्लेख किया कि जब सुचित्रा सेन पूरी तरह से सार्वजनिक जीवन से दूर थीं, तब उन्होंने केवल उन्हें ही प्रतिदिन अपने रोगशय्या के पास रहने की अनुमति दी थी और अपने स्नेह से परिवार का सदस्य बना लिया था।

ममता बनर्जी ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है और यह स्मृति उनके हृदय में हमेशा अमिट रहेगी।

अंत में उन्होंने एक बार फिर महानायिका सुचित्रा सेन को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय