home page

बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए ममता बनर्जी ने लिखा,

“पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।”

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की 82वीं जयंती पर कोलकाता में दोपहर बाद एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय