home page

आनंद शंकर की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
आनंद शंकर की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता, 26 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को महान संगीतकार और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के वैश्विक दूत आनंद शंकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह महान संगीतकार आनंद शंकर को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रही हैं, जिन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ममता बनर्जी ने अपने संदेश में आनंद शंकर को भारतीय सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि बताते हुए उनके योगदान को सराहा और कहा कि उनका संगीत आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय