'राजस्थान दिवस' पर ममता बनर्जी ने दिया बड़ा संदेश
कोलकाता, 30 मार्च (हि.स.)।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वह राजस्थान के सभी भाई-बहनों को “शुभ राजस्थान दिवस” की बधाई देती हैं। साथ ही, उन्होंने बंगाल में रह रहे राजस्थानी और मारवाड़ी समाज के लोगों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी और सम्मान प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में राजस्थानी समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिसने पश्चिम बंगाल के विकास और प्रगति में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में रहने वाले राजस्थानी और मारवाड़ी समुदाय राज्य के परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और सरकार उनके विकास, समृद्धि और सुख-शांति के लिए प्रतिबद्ध है।
अंत में, उन्होंने सभी के लिए शांति, खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

