home page

सीबीएसई परीक्षा में सफल छात्रों को ममता बनर्जी ने दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला

 | 
सीबीएसई परीक्षा में सफल छात्रों को ममता बनर्जी ने दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला


कोलकाता, 15 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार अपराह्न सोशल मीडिया पर सीबीएसई परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संदेश में उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके आगामी प्रयास और भी बड़ी उपलब्धियों से भरे हों। उन्होंने छात्रों की सफलता के पीछे अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें विशेष धन्यवाद और शुभेच्छाएं भी दीं।

ममता बनर्जी ने उन छात्रों का भी हौसला बढ़ाया, जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि वे निराश न हों और अपने भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि सफलता आगे उनका इंतजार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में सभी छात्रों के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय