माध्यमिक के सफल छात्रों को ममता बनर्जी की शुभकामनाएं
कोलकाता, 08 मई (हि. स.)। इस वर्ष के माध्यमिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ममता बनर्जी ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए संदेश देते हुए लिखा, “माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दिल से शुभकामनाएं और बधाई है। सभी का जीवन सफल और सार्थक हो।“
वहीं, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने पत्रकारों को बताया कि इस साल पास प्रतिशत 86.85 रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बार टॉप करने वाले छात्र को 693 अंक प्राप्त हुए है। लिखित परीक्षा समाप्त होने के 80 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित कर दिए गए।
इस वर्ष कुल नौ लाख 23 हजार 13 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद सुबह साढ़े दस बजे से ही स्कूलों में मार्कशीट पहुंचा दी गई और वितरण शुरू हो गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

