home page

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचीं ममता बनर्जी

 | 

कोलकाता, 05 सितंबर (हि. स.)। मदर टेरेसा की पुण्यतिथि के अवसर पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचीं। उन्होंने इस दौरान मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर मैरी जोसेफ एम. सी. से भी मुलाकात की।

ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी यात्रा की जानकारी साझा की। उन्होंने मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के सबसे जरूरतमंद और कमजोर लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मदर टेरेसा ने करुणा के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ, उन्हें सम्मानजनक जीवन का एहसास कराया और दुनिया को निस्वार्थ सेवा की शक्ति का संदेश दिया।

ममता बनर्जी ने कहा कि मदर टेरेसा की विरासत हमें यह याद दिलाती है कि मानवता को हमेशा हर चीज से ऊपर रखा जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय