home page

ममता बनर्जी ने चित्रकार जोगेन चौधरी के निधन पर शोक जताया

 | 

कोलकाता, 25 अक्टूबर (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, जोगेन चौधरी बंगाल और भारत के गौरव थे। वह दुनिया भर के कलाकारों और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बड़ी प्रेरणा थे। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह 2014-20 तक तृणमूल कांग्रेस से सिविल सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा विधायक चुने गए थे। उन्हें 2012 में बंग विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से कला और संस्कृति की दुनिया में एक ऐसा खालीपन पैदा होगा जिसे भरा नहीं जा सकेगा।

दिग्गज कलाकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह बाईपास से सटे एक गैर सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह मॉडर्न भारतीय पेंटिंग के स्तंभों में से एक थे। 87 साल के कलाकार पिछले 14 महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। वह यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से भी पीड़ित थे। जिसके कारण उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ, बल्कि हालत और बिगड़ गई। आखिरकार, रविवार को कलाकार का निधन हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा