इंटरनेट कनेक्शन काटने पर ममता की प्रतिक्रिया, कहा -मैं किसी की सहानुभूति नहीं चाहती
कोलकाता, 09 मई (हि. स.)। ममता बनर्जी ने अपने इंटरनेट कनेक्शन काटने का आरोप लगाते हुए नई सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार को कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर आयोजित रवींद्र जयंती कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं किसी की सहानुभूति नहीं चाहती। मैं किसी से माफी नहीं मांगना चाहती।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी सभी सुरक्षा सुविधाएं वापस ले ली गईं। ममता ने कहा कि जिस दिन से वे जीते हैं, उसी रात से हमारी सारी सुरक्षा हटा दी गई। यहां तक कि परसों मैं हैरान रह गई। देखा कि मेरे फोन नहीं आ रहे, मैसेज नहीं आ रहे। कोई मुझे फोन भी नहीं कर पा रहा था। बाद में पता चला कि इंटरनेट कनेक्शन काट दिया गया है। मुझे एक घंटा पहले बता सकते थे। हालांकि मैं तो चाहती हूं कि वे कनेक्शन काट दें।
उल्लेखनीय है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 45.84 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 40.80 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। कांग्रेस को 2.97 प्रतिशत और माकपा को 4.45 प्रतिशत वोट मिले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

