home page

मालदा में करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर बरामद, चार गिरफ्तार

 | 
मालदा में करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर बरामद, चार गिरफ्तार


मालदा, 24 जुलाई (हि. स.)। जिले के गाजोल थाना क्षेत्र के शिक्षक पल्ली इलाके में गुरुवार रात करीब तीन किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। गाजोल थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि शिक्षक पल्ली स्थित एक मकान में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-फरोख्त चल रही है। सूचना के आधार पर गाजोल थाना के प्रभारी (आईसी) कौशिक विश्वास के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने गुरुवार रात उक्त मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान की दूसरी मंजिल के एक कमरे से ब्राउन शुगर से भरे कई छोटे-छोटे पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेटों से कुल लगभग तीन किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई।पुलिस ने इस अवैध कारोबार से जुड़े होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच और जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान गाजोल के बीडीओ सुमन घोष भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा