home page

ममता बनर्जी के दावों पर दिलीप घोष ने किया कटाक्ष

 | 
ममता बनर्जी के दावों पर दिलीप घोष ने किया कटाक्ष


मालदा , 29 अगस्त (हि.स.)।

मालदा में चाय पर चर्चा के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला।

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के अंतरराष्ट्रीय अदालत जाने संबंधी बयान, तृणमूल शासनकाल में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कथित भर्ती एवं प्रवेश भ्रष्टाचार तथा ममता बनर्जी के दोबारा सत्ता में लौटने की दावों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कभी अदालत के फैसलों को स्वीकार नहीं किया।

कैथेड्रल रोड पर तृणमूल छात्र परिषद की सभा के दौरान हुई कथित अव्यवस्था के मुद्दे पर भी दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की।

इस दौरान उन्होंने कोलकाता नगर निगम चुनाव में एनसीपीआई के एनडीए गठबंधन के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित जिला दौरे की घोषणा को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने आवास योजना को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जरूरतमंद लाभुकों को आवास दिलाने के नाम पर जिन लोगों ने लाभार्थियों से पैसे लिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिलीप घोष ने कहा कि आवास योजना के नाम पर गरीब और जरूरतमंद लोगों से पैसे वसूलने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा