home page

मालदा में कारोबारी संगठनों की पहल, भूतनी के बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजी गई 10 ट्रक राहत सामग्री

 | 
मालदा में कारोबारी संगठनों की पहल, भूतनी के बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजी गई 10 ट्रक राहत सामग्री


मालदा , 16 सितंबर (हि. स.)। मालदा मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री समेत कई कारोबारी संगठनों की पहल पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 10 ट्रक राहत सामग्री जिला प्रशासन को सौंपी गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मालदा जिला प्रशासनिक भवन परिसर से कई वाहनों में राहत सामग्री लेकर भूतनी के लिए रवाना किया गया।

इस मौके पर मालदा के जिलाधिकारी राजनवीर सिंह कपूर, राज्य विधानसभा के मुख्य सचेतक तथा इंग्लिशबाजार के भाजपा विधायक अम्लान भादुड़ी, मालदा मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल साहा, उपाध्यक्ष सुभाष हलदर, संयुक्त सचिव शैलेश विश्वास, सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के प्रभारी संप्रीत चक्रवर्ती, कार्यकारी सदस्य अविनाश साहा, सदस्य सौम्यदीप चौधरी, अमित घोष समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा उद्योगपति विधान राय, विकास शर्मा और राजेंद्र जैन भी उपस्थित थे।

कारोबारी संगठनों की ओर से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए चावल, दाल, आलू, मच्छरदानी, चादर समेत कई आवश्यक सामग्री भेजी गई। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच प्रशासन के साथ कारोबारी समुदाय की यह पहल प्रभावित लोगों तक जल्द राहत सामग्री पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा