home page

भूतनी : बाढ़ के दौरान सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

 | 
भूतनी : बाढ़ के दौरान सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत


मालदा, 11 सितंबर (हि. स.)। भूतनी में बाढ़ के बीच एक हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना उत्तर चंडीपुर के नाजिरुद्दीन टोला गांव की बताई जा रही है। मृत युवक की पहचान अनिकुल हक (17) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अनिकुल हक गांव की सड़क से होकर जा रहा था। इसी दौरान सड़क के किनारे मौजूद एक गड्ढे में वह गिर गया। आसपास उस समय कोई मौजूद नहीं था। बाढ़ के पानी में डूबने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर भूतनी थाने की पुलिस नाव के माध्यम से मौके पर पहुंची और युवक को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूतनी में भीषण बाढ़ की स्थिति के बावजूद प्रभावित इलाकों में पर्याप्त प्रशासनिक सहायता उपलब्ध नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा