home page

मालदा में नदी कटाव और बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव

 | 
मालदा में नदी कटाव और बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव


मालदा, 25 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के मानिकचक के भूतनी और रतुआ के कटाहा दियारा में भीषण नदी कटाव तथा बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल मालदा पहुंचे। रविवार सुबह करीब 10 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से वह मालदा हवाई अड्डे पर उतरे।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए मुख्य सचिव मानिकचक के भूतनी और रतुआ के कटाहा दियारा के विस्तृत कटाव प्रभावित तथा हालिया बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह गंगा नदी के कटाव से हुए नुकसान और तटबंधों की मौजूदा स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।

हवाई सर्वेक्षण के बाद मालदा लौटकर मुख्य सचिव जिला प्रशासनिक भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री के वितरण, बाढ़ के बाद पुनर्वास तथा नदी कटाव रोकने के लिए दीर्घकालिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता