home page

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आंज़रुल हक जॉनी ने दिया इस्तीफा

 | 
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आंज़रुल हक जॉनी ने दिया इस्तीफा


मालदा, 01 अप्रैल (हि. स.)। जिले के चांचल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा के बाद शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। मंगलवार रात जिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आंज़रुल हक जॉनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे इलाके की राजनीति में हलचल मच गई है।

जॉनी ने जिलाध्यक्ष ईशा खान चौधरी पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है, लेकिन जिला नेतृत्व ने उनकी बात सुनने की कोई कोशिश नहीं की। उल्टा उन्हें ही ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के आरोप में शो-कॉज नोटिस थमा दिया गया।

अपने बचाव में जॉनी ने साफ कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है और वे पिछले कुछ दिनों से घर पर ही थे। इसके बावजूद उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने फोन पर उन्हें धमकाया भी। उन्होंने कहा कि नेतृत्व कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज कर एकतरफा फैसले ले रहा है, जिसके विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह का इस्तीफा और जॉनी समर्थकों के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना कांग्रेस के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार