home page

मालदा में कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने बाजारों का किया औचक निरीक्षण

 | 
मालदा में कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने बाजारों का किया औचक निरीक्षण


मालदा, 01 सितंबर (हि. स.)। कालाबाजारी और बिचौलियों की मनमानी रोकने के लिए मंगलवार को मालदा जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। आम लोगों को जरूरी सामान उचित कीमत पर मिल सके, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों में जाकर निगरानी शुरू की है। मालदा के जिलाधिकारी राजनवीर कपूर ने स्वयं इंग्लिश बाजार के रथबाड़ी और नेताजी पुरबाजार सहित कई प्रमुख सब्जी और मछली बाजारों का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न दुकानों पर जाकर व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने ग्राहकों से भी बाजार में सामान की कीमत और बिक्री के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने दुकानों पर निर्धारित मूल्य सूची सही तरीके से लगाई गई है या नहीं, इसकी भी जांच की।

उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति कृत्रिम रूप से सामान की कमी पैदा कर अधिक कीमत पर वस्तुओं की बिक्री न करे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी या अवैध रूप से सामान जमा करने की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अचानक हुए प्रशासनिक निरीक्षण से बाजार में हलचल रही जबकि आम ग्राहकों ने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर ख़ुशी व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता