गोदाम में आग लगने से दहशत
| Nov 18, 2026, 12:44 IST
कूचबिहार, 18 नवंबर (हि.स.)। जिले के दिनहाटा स्थित बड़ा शीतलाबाड़ी मंदिर के पास एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार तड़के करीब ढाई बजे मंदिर के नीचे स्थित गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दिनहाटा दमकल केंद्र से तीन इंजन मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए कूचबिहार से भी अतिरिक्त दमकल इंजन बुलाए गए।
दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। जानकारी के अनुसार, गोदाम में रोजमर्रा की जरूरतों के कई सामान रखे हुए थे। वहां ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

