विस चुनाव 2026 : महिषादल में भाजपा में उम्मीदवार को लेकर आंतरिक असंतोष
पूर्व मेदनीपुर, 18 मार्च (हि. स.)। विधानसभा 2026 के चुनाव में भाजपा की पहली चरण की प्रार्थी सूची सोमवार को जारी की गई। इसके तुरंत बाद पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल सीट को लेकर भाजपा में नाराजगी बढ़ गई।
2021 के विधानसभा चुनाव में महिषादल के भाजपा उम्मीदवार और पार्टी के जिला नेता विश्वनाथ बनर्जी ने औपचारिक रूप से पार्टी छोड़ने की घोषणा की। साथ ही महिषादल मंडल-पांच के महासचिव दीपक कुमार जाना ने भी पदत्याग किया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार महिषादल सीट का उम्मीदवार क्षेत्र के ठेकेदार सुभाष पांजा को घोषित किया गया। इसके बाद विश्वनाथ ने जिला और राज्य अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा और खुले तौर पर पार्टी के निर्णय के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि 'उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं थी। इस विषय में स्थानीय नेतृत्व से कोई चर्चा नहीं हुई।' इसके साथ ही उन्होंने राजनीति से दूर होने का निर्णय लिया।
वहीं, बुधवार सुबह में विश्वनाथ ने कहा कि यह उनके बयान हैं। लेकिन इस विषय पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।'
भाजपा सूत्रों के अनुसार, महिषादल सीट के लिए विश्वनाथ सबसे आगे थे, लेकिन अंतिम क्षण में पूरी तरह नए और गैर-राजनीतिक चेहरे सुभाष पांजा को उम्मीदवार बनाने पर नाराजगी चरम पर पहुंच गई। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और समर्थक इसे 'अप्रत्याशित' और 'अतार्किक' मान रहे हैं।
इस स्थिति में सुभाष पांजा ने नाराजगी को कम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। सभी से चर्चा करके इसे सुलझा लिया जाएगा।
तमलुक के संगठन जिलाध्यक्ष मलय सिन्हा ने कहा कि कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें सुलझा लिया गया। चुनाव में हम सब एक साथ लड़ेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

