home page

माध्यमिक परीक्षा में सफल छात्रों को सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

 | 
माध्यमिक परीक्षा में सफल छात्रों को सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं


कोलकाता, 08 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम शुक्रवार को घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार और विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि छात्र जीवन की पहली बड़ी परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रों से परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की अपील की तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने भी माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो और वे जीवन की हर परीक्षा में सफलता प्राप्त करें।

उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जिनका परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसे छात्रों को मनोबल बनाए रखना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में सफलता के कई अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा