home page

बैरकपुर में रुकी ‘मां तारा एक्सप्रेस’, विधायक कौस्तव बागची बोले—‘डबल इंजन का बेनिफिट’

 | 

उत्तर 24 परगना, 23 सितंबर (हि. स.)। बैरकपुर के यात्रियों के लिए बुधवार सुबह खास रही, जब लंबे समय से प्रतीक्षित सियालदह–रामपुरहाट मां तारा एक्सप्रेस पहली बार बैरकपुर स्टेशन पर रुकी। ट्रेन सुबह करीब 7:41 बजे बैरकपुर पहुंची और निर्धारित एक मिनट के ठहराव के बाद आगे रवाना हुई। पूर्व रेलवे ने 23 सितंबर से इस स्टॉपेज को परीक्षण के तौर पर शुरू किया है।

ट्रेन के बैरकपुर पहुंचने पर स्थानीय यात्रियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैरकपुर के विधायक कौस्तव बागची ने लोको पायलट और गार्ड को पुष्प भेंट किए। इस दौरान ढोल बजाकर ट्रेन का स्वागत भी किया गया।

रेलवे के अनुसार, 13187 सियालदह–रामपुरहाट मां तारा एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 7:41 बजे बैरकपुर पहुंचेगी और 7:42 बजे रवाना होगी। वहीं, 13188 रामपुरहाट–सियालदह मां तारा एक्सप्रेस शाम 5:53 बजे बैरकपुर पहुंचेगी और 5:54 बजे सियालदह के लिए रवाना होगी।

इस नए स्टॉपेज से बैरकपुर और आसपास के यात्रियों को रामपुरहाट, तारापीठ और बोलपुर-शांतिनिकेतन की यात्रा के लिए सियालदह या नैहाटी जाकर ट्रेन पकड़ने की आवश्यकता कम होगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह स्टॉपेज फिलहाल परीक्षण के आधार पर शुरू किया गया है।

विधायक कौस्तव बागची ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इसे ‘डबल इंजन का बेनिफिट’ भी बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय