अपमान नहीं, सही रास्ता दिखाना ही समाधान : लॉकेट चटर्जी
कोलकाता, 01 अगस्त (हि.स.)।
युवा पीढ़ी के लिए प्रधानमंत्री की ओर से जारी संदेश को पश्चिम बंगाल की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए उनका समर्थन किया।
लॉकेट चटर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा,
अपमान या गाली-गलौज कभी किसी समस्या का समाधान नहीं है। जो लोग भ्रमित हैं, उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। आइए, हम सब मिलकर काम करें। आइए, हम भारत के लिए काम करें।
लॉकेट चटर्जी ने प्रधानमंत्री के इस संदेश को साझा करते हुए इसे सकारात्मक राजनीति और लोकतांत्रिक मूल्यों का उदाहरण बताया। उनका कहना है कि मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन संवाद और राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए।
प्रधानमंत्री के इस संदेश और लॉकेट चटर्जी की पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा हो रही है। भाजपा समर्थक इसे प्रधानमंत्री के बड़े दिल और सकारात्मक सोच का संदेश बता रहे हैं, जबकि इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी जारी है।
उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि अपशब्द या अपमान किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा,
अपमान या गाली-गलौज कभी किसी समस्या का समाधान नहीं है। जो लोग भ्रमित हैं, उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। आइए, हम सब मिलकर काम करें। आइए, हम भारत के लिए काम करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

