home page

लोकल ट्रेन में चुनाव प्रचार : श्रीरामपुर से भाजपा उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य का अनोखा अभियान

 | 
लोकल ट्रेन में चुनाव प्रचार : श्रीरामपुर से भाजपा उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य का अनोखा अभियान


हुगली, 23 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत चुनावी सरगर्मी के बीच श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य ने गुरुवार सुबह अलग अंदाज में प्रचार अभियान चलाया।

भास्कर भट्टाचार्य सुबह श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन से श्रीरामपुर-हावड़ा लोकल ट्रेन में सवार हुए और यात्रा के दौरान आम यात्रियों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद किया। ट्रेन में सफर कर रहे नित्य यात्रियों से उन्होंने बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

प्रचार के दौरान श्रीरामपुर से रिषड़ा स्टेशन तक ट्रेन के डिब्बे में उन्होंने लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान यात्रियों के बीच उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनके अभियान का समर्थन भी जताया।

भाजपा उम्मीदवार का यह जमीनी स्तर पर जुड़ने का प्रयास चुनाव प्रचार के पारंपरिक तरीकों से अलग माना जा रहा है, जहां उन्होंने आम लोगों के बीच जाकर सीधे संवाद को प्राथमिकता दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय